कबूलनामे के लिए इज़रायली सैनिकों ने शख्स के सामने उसके 18 माह के बच्चे को सिगरेट से जलाया

इज़रायली सैनिकों ने सेंट्रल गाज़ा में एक शख्स को कबूलनामे के लिए मजबूर करने के लिए कथित तौर पर उसके 18 महीने के बच्चे को यातनाएं दीं। मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार, सैनिकों ने शख्स के सामने उसके बच्चे का पैर सिगरेट से जलाया, उसे सुई चुभोई और पैर में कील ठोंकी। बच्चे के पिता को निर्वस्त्र करके पूछताछ की गई।

Load More