कब है गोपाष्टमी और क्या है इसे मनाए जाने को लेकर भगवान कृष्ण से जुड़ी मान्यता?
पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को गोपाष्टमी का पर्व मनाया जाता है। इस साल यह पर्व 9 नवंबर को मनाया जाएगा। गोपाष्टमी पर गायों और उनके बछड़ों को सजाकर सुख-समृद्धि की कामना से उनकी पूजा की जाती है। मान्यता है, इसी दिन से भगवान श्रीकृष्ण और बलराम ने गौ-चरण की लीला शुरू की थी।