कब है गणेश चतुर्थी और क्या है गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त?
पंचांग की गणना के अनुसार, चतुर्थी तिथि 14 सितंबर को सुबह 7:06 बजे शुरू होगी और 15 सितंबर को सुबह 7:44 बजे खत्म होगी। 'हिन्दुस्तान' ने हिंदू पंचांग के हवाले से बताया है कि भगवान श्री गणेश की प्रतिमा स्थापना और मध्याह्न पूजन का शुभ मुहूर्त 14 सितंबर को सुबह 11:00 से दोपहर 1:30 बजे तक होगा।