कब्ज़ दूर करने के लिए कौनसे 3 योगासन हो सकते हैं मददगार?
योग विशेषज्ञों के मुताबिक, भुजंगासन, मलासन और धनुरासन के नियमित अभ्यास से कब्ज़ की समस्या दूर हो सकती है। भुजंगासन गैस और पेट की सूजन जैसी अन्य दिक्कतों को कम करने में मदद कर सकता है। मलासन की मुद्रा मल त्याग को सुविधाजनक बनाती है जबकि धनुरासन पेट की मांसपेशियों को फैलाने में सहायता करता है।