कबाड़ी वाले ने बोर्ड की परीक्षा में बेटे के टॉप करने पर उसे गिफ्ट किया आईफोन 16
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक कबाड़ी वाले के हाथ में नया आईफोन दिख रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बेटे के बोर्ड की परीक्षा में टॉप करने पर कबाड़ी वाले ने ₹1.5 लाख का आईफोन 16 उसे गिफ्ट किया। लोकमत टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, कबाड़ी वाले ने अपने लिए भी ₹85,000 का आईफोन खरीदा।