'कबीर सिंह' करने से मना कर दिया था, पत्नी मीरा ने कहा था- चुपचाप यह फिल्म करो: शाहिद कपूर
अभिनेता शाहिद कपूर ने बताया है कि उन्होंने शुरुआत में फिल्म 'कबीर सिंह' करने से मना कर दिया था। उन्होंने बताया कि फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' देखने के बाद उन्हें लगा था कि जिस तरह से अभिनेता विजय देवरकोंडा ने यह किरदार निभाया है, वह नहीं निभा पाएंगे। शाहिद ने कहा, "मीरा (पत्नी) ने मुझसे कहा था, 'चुपचाप यह फिल्म करो'।"