कबीरधाम सड़क हादसे के प्रत्येक मृतक के परिजन को मिलेंगे ₹5 लाख: छत्तीसगढ़ सीएम

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कबीरधाम में हुए सड़क हादसे में 19 लोगों की मौत पर कहा है, "यह दुखद घटना है...राज्य सरकार इस कठिन समय में पीड़ित परिवारों के साथ है।" उन्होंने कहा, "प्रत्येक मृतक के परिजन को ₹5 लाख और घायलों को ₹50,000 का मुआवज़ा दिया जाएगा।" घटना पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दुख जताया है।

Load More