कभी ₹1 करोड़ कमाने वाली महिला को अब करनी पड़ रही है घरों की सफाई, बयां किया अपना दर्द
कभी लंदन में ₹1 करोड़ कमाने वाली 37-वर्षीय भारतीय महिला ने पति-बच्चों के साथ ऑस्ट्रेलिया जाने और वहां Airbnb अपार्टमेंट्स की सफाई का काम शुरू करने के बाद 'पहचान के संकट' के बारे में बात की है। उसने कहा, "मेलबर्न का मार्केट अलग है...मुझे वह नौकरी नहीं मिल पाई जो मैं चाहती थी...मजबूरी में मैंने यही काम शुरू कर दिया।"