कभी NDA में थे कोर्स मेट, आज हैं देश के आर्मी चीफ व वायुसेना प्रमुख; 1985 की तस्वीर हुई वायरल
भारतीय आर्मी चीफ जनरल धीरज सेठ और वायुसेना के नए प्रमुख आशुतोष दीक्षित की 1985 की तस्वीर वायरल हो रही है। यह तस्वीर एनडीए ट्रेनिंग के दौरान की है जब दोनों एनडीए के 69वें कोर्स और फॉक्सट्रॉट स्क्वॉड्रन का हिस्सा थे। सेठ 30 जून को भारतीय सेना प्रमुख बने थे जबकि दीक्षित 31 अक्टूबर को वायुसेना प्रमुख का पदभार संभालेंगे।