कभी अपने स्ट्रगल के दिनों को बढ़ा-चढ़ाकर नहीं बताया: पंकज झा के बयान पर त्रिपाठी
ऐक्टर पंकज त्रिपाठी ने 'पंचायत 3' फेम अभिनेता पंकज झा के 'त्रिपाठी ने अपने संघर्ष ग्लैमराइज़ किया' बयान पर प्रतिक्रिया दी है। त्रिपाठी ने कहा कि उन्होंने कभी अपने स्ट्रगल के दिनों को बढ़ा-चढ़ाकर नहीं बताया और न कभी ऐसी कोशिश की है। त्रिपाठी ने आगे कहा कि कभी भी उनका लोगों को इन्फ्लुएंस करने का इरादा नहीं था।