कभी आतंकी हमें मारकर चले जाते थे, आज सेना सर्जिकल स्ट्राइक व एयर स्ट्राइक करती है: पीएम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को स्वतंत्रता दिवस पर अपने भाषण में कहा, "कभी आततायी आतंकवादी हमें मारकर चले जाते थे।" उन्होंने कहा, "जब देश की सेना सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक करती है तो देश के नौजवानों का सीना तन जाता है। इसी कारण आज 140 करोड़ देशवासियों का मन गर्व से भरा हुआ है।"