कभी ऐसा कोई सीन नहीं करूंगी जो मेरे पिता ना देख सकें: रूमी जाफरी की बेटी अल्फिया
प्रोड्यूसर रूमी जाफरी की बेटी व ऐक्ट्रेस अल्फिया जाफरी ने एक इंटरव्यू में कहा है कि वह कभी ऐसा कोई सीन नहीं करेंगी जिसे उनके पिता ना देख सकें। उन्होंने कहा, "मैं कभी ऑनस्क्रीन बिकिनी सीन नहीं करूंगी।" गौरतलब है कि अल्फिया ने वेबसीरीज़ 'द ट्राइब' से डेब्यू किया है जिसे प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है।