कभी कोलकाता से लंदन के बीच चलती थी बस, 50 दिनों में पूरा होता था सफर
सिडनी की अल्बर्ट टूर ऐंड ट्रैवल्स ने 1950 के दशक में कोलकाता से लंदन तक बस सेवा शुरू की थी जो कुछ वर्षों बाद बंद हो गई थी। यह बस सेवा उस समय में दुनिया की सबसे लंबी बस यात्रा हुआ करती थी। इसके रास्ते में पाकिस्तान समेत 11 देश आते थे और करीब 50-दिन में सफर पूरा होता था।