कभी-कभी प्रेमियों के बीच अनबन हो जाती है: ईरान को लेकर नेतन्याहू को ट्रंप की चेतावनी पर इज़रायल

इज़रायल ने अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की इज़रायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को दी चेतावनी पर प्रतिक्रिया दी है। इज़राइली दूत येचिएल लीटर ने कहा, "उनके बीच गहरी दोस्ती है, कभी-कभी प्रेमियों के बीच अनबन हो जाती है। कभी-कभी बातचीत के दौरान माहौल थोड़ा गरमा सकता है।" गौरतलब है कि ट्रंप ने नेतन्याहू को ईरान पर हमला करने से रोका था।

Load More