कभी घमंड मत करना, तकदीर बदलती रहती है: बीजेपी के 400 पार नारे पर राज्यसभा में खरगे
राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बीजेपी के '400 पार' नारे को लेकर सोमवार को कहा, "2024 का चुनाव अहंकार तोड़ने वाला था, पिछली सरकार के 17 मंत्री चुनाव हार गए ।" उन्होंने कहा "एक शायर ने कहा है- कभी घमंड मत करना, तकदीर बदलती रहती है। शीशा वही रहता है, तस्वीर बदलती रहती है।"