कभी थप्पड़ तो कभी फेंककर मारा बैट... IPL के इतिहास के कौनसे हैं 5 बड़े विवाद
आईपीएल 2025 में सोमवार को अभिषेक शर्मा और दिग्वेश राठी के बीच बहस देखने को मिली। इससे पहले 2008 में हरभजन सिंह ने एस श्रीसंत को थप्पड़ मारा था जबकि 2014 में कायरन पोलार्ड ने मिचल स्टार्क की तरफ बैट फेंका था। 2013 में विराट कोहली का गौतम गंभीर से और 2023 में नवीन उल हक से विवाद हुआ था।