कभी दाऊद ने दी थी बाबा सिद्दीकी को धमकी, कहा था- तेरी फिल्म बनवा दूंगा '1 था MLA'
मुंबई में एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की शनिवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई। 2013 में एक ज़मीन के मामले में बाबा सिद्दीकी ने दाऊद इब्राहिम के करीबी अहमद लंगड़ा को गिरफ्तार करवाया था जिसके बाद दाऊद ने उन्हें फोन कर धमकाया था। दाऊद बोला था, 'फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा से कहकर तेरी फिल्म बनवा दूंगा- एक था MLA'।