कभी दुनिया के सबसे अमीर शख्स रहे बर्नार्ड आरनो टॉप-10 रईसों की सूची से हुए बाहर
ब्लूमबर्ग के मुताबिक, टेक बिलियनेयर्स के बढ़ते वर्चस्व के बीच एलवीएमएच के सीईओ बर्नार्ड आरनो दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर लोगों की सूची से बाहर हो गए हैं। दिसंबर 2022 में दुनिया के सबसे अमीर इंसान रहे आरनो की संपत्ति घटकर $145 बिलियन रह गई। वहीं, एलन मस्क $935 बिलियन की संपत्ति के साथ इस सूची में सबसे आगे हैं।