कभी नहीं मिलते थे पैसे, मेकअप आर्टिस्ट ने अब 7 दिन में कमाए ₹4.5 लाख; बताया कैसे हासिल किया मुकाम
मेकअप आर्टिस्ट मोमिना ने 7-दिनों में 5 बुकिंग से ₹4.5-लाख कमाए हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर बताया कि इस मुकाम तक पहुंचने से पहले कई साल तक मेहनत की और पोर्टफोलियो बनाने के लिए बिना पैसे के काम किए। उनकी बुकिंग में ब्राइडल और पार्टी मेकअप शामिल थे। बकौल मोमिना, लगातार सीखने और हार न मानने से उन्हें यह सफलता मिली।