कभी भी जीवन का अंत हो सकता है इसलिए हंसता रहता हूं: महाकुंभ में पहुंचे IIT बॉम्बे पास बाबा
प्रयागराज (यूपी) में जारी महाकुंभ मेले में पहुंचे आईआईटी बॉम्बे से पढ़े मसानी गोरख बाबा (अभय सिंह) का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक रिपोर्टर उनसे पूछ रहा है कि 'आप इतना हंसते क्यों हैं?' उन्होंने कहा, "कभी भी जीवन का अंत हो सकता है इसलिए हंसते-हंसते मरूंगा। हंसना सही है, यह आनंदमय होता है।"