कभी मिला नहीं लेकिन आपसे जुड़ाव महसूस करता हूं: 'फादर्स डे' पर दिवंगत ससुर को लेकर निक
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के पति व सिंगर निक जोनस ने 'फादर्स डे' के अवसर पर अपने दिवंगत ससुर अशोक चोपड़ा के लिए इंस्टाग्राम पर भावुक पोस्ट लिखा है। निक ने लिखा, "हैप्पी फादर्स डे टु माई फादर-इन-लॉ। हालांकि, हम कभी मिले नहीं लेकिन आपकी बेटी व नातिन के ज़रिए मैं बहुत गहराई से आपसे जुड़ाव महसूस करता हूं।"