कभी हम 'फ्रेजाइल फाइव' में थे, 12 वर्षों में दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बन गए: पीएम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से अपने संबोधन में कहा, "सपने बड़े होने चाहिए...भारत कभी 'फ्रेजाइल फाइव' में शामिल था लेकिन...सिर्फ 12 सालों में भारत दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर उभरा है।" उन्होंने कहा, "2047 तक देश को विकसित भारत बनाएंगे...140 करोड़ देशवासियों के संकल्प को रोकना नामुमकिन है।"