कभी अन्याय का समर्थन नहीं किया: संदेशखाली में महिलाओं से यौन हिंसा के आरोपों पर ममता बनर्जी

संदेशखाली (पश्चिम बंगाल) में महिलाओं के साथ यौन हिंसा के आरोपों को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है, "मैंने कभी अन्याय का समर्थन नहीं किया। संदेशखाली में राज्य महिला आयोग (के प्रतिनिधियों) को भेजा था और 17 लोग गिरफ्तार हुए हैं।" उन्होंने कहा, "संदेशखाली में बीजेपी बाहरी लोगों को ला रही है। जांच के लिए कमिटी बनाई गई है।"

Load More