'कभी अलविदा ना कहना' देखने के बाद बहुत लोगों का तलाक हुआ था: रानी मुखर्जी
ऐक्ट्रेस रानी मुखर्जी ने कहा है कि उनकी फिल्म 'कभी अलविदा ना कहना' देखने के बाद बहुत लोगों का तलाक हुआ था। उन्होंने कहा, "बहुत सारे लोग थिएटर जाकर...फिल्म देख रहे थे...मुझे लगता है कि करण जौहर को यही फीडबैक मिला था।" उन्होंने कहा, "फिल्म ने बहुत सारे लोगों की आंखें खोल दीं और उन्होंने खुश रहने का फैसला किया।"