कभी किसी के सामने हाथ नहीं फैलाया है: बक्सर से टिकट काटे जाने पर केंद्रीय मंत्री चौबे

केंद्रीय राज्यमंत्री अश्विनी चौबे ने बीजेपी द्वारा बक्सर (बिहार) लोकसभा सीट से उनका टिकट काटे जाने को लेकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "संघर्ष और सत्य मेरे जीवन की पूंजी रही है। मैंने कभी किसी के सामने हाथ नहीं फैलाया है।" बकौल चौबे, बीजेपी ने उन्हें सब कुछ दिया है और उन्हें पार्टी से कोई नाराज़गी नहीं है।

Load More