कभी कोई मुजरिम नहीं कहता कि वह बेईमान है: सोनिया व राहुल गांधी को ईडी के नोटिस पर नड्डा
बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और सांसद राहुल गांधी को कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी द्वारा नोटिस भेजने पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "कभी कोई मुजरिम बोलता है कि मैं बेईमान हूं?" उन्होंने आगे कहा, "ये लोग बेल पर हैं...जो ईमानदार होते हैं...वह कोर्ट जाते हैं...जो ईमानदार नहीं होते...वह बेल लेकर बैठते हैं।"