'कभी खुशी...' की टिकट खरीदने के लिए इतनी भीड़ थी कि ट्रैफिक जाम लग गया था: करण जौहर
फिल्ममेकर करण जौहर ने एक इंटरव्यू में बताया है कि उन्हें लगा था कि उनकी फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' फ्लॉप हो जाएगी। करण ने कहा, "मैंने देखा कि लिबर्टी थिएटर के पास ट्रैफिक जाम लगा हुआ है...पूछने पर पता चला कि 'कभी खुशी कभी गम' की एडवांस बुकिंग की लाइन है। बकौल करण, शुरू में रिव्यूज़ बहुत खराब थे।