'कभी नहीं' गाने के लिए शुरू में अमिताभ ने मना किया था, कहा था- मैं बाथरूम सिंगर हूं: अदनान
सिंगर अदनान सामी ने बताया है कि अभिनेता अमिताभ बच्चन ने उनके साथ गाना 'कभी नहीं' गाने से शुरू में मना कर दिया था। उन्होंने कहा, "मैंने अमिताभ से कहा, कितना अच्छा होगा अगर आप यह गाएं। वह बोले, 'मैं नहीं गा सकता, मैं एक बाथरूम सिंगर हूं'।" बकौल अदनान, अमिताभ ने 3-4 दिन बाद गाने के लिए हामी भरी।