कभी नहीं रोने वाले मेरे पिता रोने लगे थे: 2022 विश्व कप टीम में न चुने जाने को याद कर जेमिमा
विश्व कप 2022 की भारतीय टीम में अपना चयन न होने को याद करते हुए क्रिकेटर जेमिमा रॉड्रिग्स ने कहा, "मैं पूरी तरह टूट गई थी और पिता से कहा था...'मुझे लगता है कि मुझे क्रिकेट से ब्रेक लेने की ज़रूरत है'।" जेमिमा ने आगे कहा, "यह सुनकर मेरे पिता रोने लगे थे जबकि वह कभी नहीं रोते हैं।"