कभी नहीं लगा कि मैंने लगभग दो साल तक टेस्ट क्रिकेट नहीं खेला: कुलदीप यादव
भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में तीसरे दिन के खेल के बाद कहा कि उन्हें कभी महसूस नहीं हुआ कि उन्होंने दो साल (22 महीने) टेस्ट क्रिकेट नहीं खेला। उन्होंने कहा, "चोट से उबरने के बाद क्रिकेट नहीं खेलता तो संघर्ष करना पड़ता लेकिन पिछले एक साल में मैंने लगातार सीमित ओवरों का क्रिकेट खेला।"