कभी नहीं सोचा था कि एक से अधिक फिल्म करूंगी: इंडस्ट्री में 13 साल होने पर श्रुति हासन
अभिनेत्री श्रुति हासन ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर कर बताया है कि उन्होंने इंडस्ट्री में 13 साल पूरे कर लिए हैं। अपने इस सफर को जादुई बताते हुए उन्होंने लिखा, "कभी नहीं सोचा था...मैं एक से अधिक फिल्म करूंगी...(अब) सिनेमा मेरी खुशियों की वजह है।" बकौल श्रुति, "मुझे मिले प्यार और प्रशंसा के लिए मैं बेहद आभारी हूं।"