कभी नहीं सोचा था विश्व कप 2023 में पहले मैच के बाद मेरा सफर खत्म हो जाएगा: अश्विन
ऑल-राउंडर आर अश्विन ने बताया है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वनडे विश्व कप-2023 में ऑस्ट्रेलिया के साथ भारत के पहले मैच के बाद टूर्नामेंट में उनका सफर खत्म हो जाएगा। अश्विन के मुताबिक, हार्दिक पंड्या के चोटिल होने के बाद वह धर्मशाला में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ खेलने वाले थे लेकिन टीम कॉम्बिनेशन के कारण नहीं खेल पाए।