कभी वापस नहीं लिया जाएगा सीएए: गृह मंत्री अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) को लेकर विरोध प्रदर्शनों के बीच कहा है, "सीएए कभी वापस नहीं लिया जाएगा।" केरल, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल की सरकारों द्वारा सीएए को लागू करने से इनकार किए जाने पर उन्होंने कहा कि नागरिकता केंद्र का विषय है और राज्य इसे लागू होने से नहीं रोक सकते।