कभी सड़क पर सेल्फी मांगने वाले फैन से टेनिस स्टार मुगुरुज़ा ने की सगाई
दो बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन गर्बीनिया मुगुरुज़ा ने अपने एक फैन से सगाई की है जिसने एक बार उनसे न्यूयॉर्क की एक सड़क पर सेल्फी मांगी थी। 29 वर्षीय मुगुरुज़ा ने आर्थर बोर्गेस के साथ अपनी सगाई के बाद एक तस्वीर शेयर की है। वह 2021 में न्यूयॉर्क में वॉक के दौरान पहली बार आर्थर से मिली थीं।