कभी-कभी मतभेद हो जाते हैं लेकिन न्यायपालिका और सरकार के बीच कोई महाभारत नहीं: रिजिजू
कानून मंत्री किरण रिजिजू ने सोमवार को कहा कि न्यायपालिका और केंद्र के बीच कभी-कभी मतभेद हो जाते हैं लेकिन कुछ लोग इसे ऐसे चित्रित करते हैं जैसे दोनों के बीच महाभारत चल रही हो, जो सच नहीं है। उन्होंने कहा, "यदि तर्क-वितर्क न हों तो लोकतंत्र का उद्देश्य क्या है?" बकौल रिजिजू, दोनों के बीच कोई समस्या नहीं है।