कभी-कभी सरकारें सिर्फ एक दिन ही चलती हैं: नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह से पहले ममता
एनडीए की नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह से पहले टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने कहा है कि सरकारें कभी-कभी सिर्फ एक दिन ही चलती हैं। उन्होंने शनिवार को टीएमसी संसदीय दल की बैठक में कहा, "400 सीटों की बातें करने वाले अपने दम पर बहुमत हासिल नहीं कर पाए...कौन जाने यह सरकार 15 दिन भी चल पाएगी या नहीं।"