कमाई में रिकॉर्ड तोड़, नौकरियों में पीछे; फॉर्च्यून 500 कंपनियों का अनोखा आंकड़ा
फॉर्च्यून 500 कंपनियों (राजस्व/रेवेन्यू के मामले में अमेरिका की सबसे बड़ी कंपनियां) ने 2026 में रिकॉर्ड $21 ट्रिलियन का रेवेन्यू और $2.1 ट्रिलियन का मुनाफा कमाया। हालांकि, लगातार दूसरे साल इनके कुल कर्मचारियों की संख्या घटकर 30.5 मिलियन रह गई, जो नौकरियों में 301,049 की गिरावट दर्शाती है। प्राइवेटाइज़ेशन के बाद लिस्ट से बाहर हुईं कंपनियां गिरावट का कारण रहीं।