कम खर्च में उच्च स्तर की जीवनशैली के लिए दुनिया के सबसे अच्छे शहर कौन-कौनसे हैं?
मर्सर के विदेशी कामगारों के 'कॉस्ट ऑफ लिविंग डेटा 2024' के मुताबिक, कनाडा का मॉन्ट्रियल कम खर्च में उच्च स्तर की जीवनशैली के लिए सबसे अच्छा शहर है। इसके अलावा, कम खर्च में उच्च स्तर के जीवन के लिए सबसे अच्छे शहरों में जुब्लजाना, वारसॉ, ज़ग्रेब, बुडापेस्ट, पनामा सिटी, सैंटियागो और कुआलालंपुर भी शामिल हैं।