कम ठंड पड़ने के कारण वेलेंटाइन डे से पहले गुलाब निर्यात में आ सकती है 25% की गिरावट
इंडियन सोसाइटी ऑफ फ्लोरीकल्चर प्रोफेशनल्स (आईएसएफपी) के अनुसार, इस साल सामान्य से अधिक गर्मी होने और ढुलाई दरों में बढ़ोतरी के कारण वेलेंटाइन डे (14 फरवरी) से पहले गुलाब के निर्यात में 25% की गिरावट आ सकती है। बकौल आईएसएफपी, 2023-24 में ₹54 करोड़ के गुलाब का निर्यात किया गया था और इस साल यह ₹45 करोड़ रह सकता है।