कम प्रसिद्ध जगहों में टूरिज़्म बढ़ाने के लिए सरकार ने कई परियोजनाओं को दी मंज़ूरी
केंद्र सरकार ने देश में 23 राज्यों की कम प्रसिद्ध जगहों के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 40 नए प्रोजेक्ट्स की मंज़ूरी दी है। इसकी लागत ₹3,295 करोड़ होगी और इनमें बिहार की मत्स्यगंधा झील और करमचट इको-टूरिज़्म, उत्तर प्रदेश के आगरा में बटेश्वर, राजस्थान के जयपुर में आमेर-नाहरगढ़, मध्य प्रदेश में ओरछा, झारखंड का कोडरमा शामिल है।