कम फिज़िकल ऐक्टिविटी व अधिक मोबाइल चलाना है बच्चों में सर्वाइकल की समस्या का कारण
न्यूरो सर्जन डॉक्टर महेश कुडियाल ने बताया है कि बच्चों का कम फिज़िकल ऐक्टिविटी करना, अधिक मोबाइल चलाना व टीवी देखना और भारी स्कूल बैग उनमें सर्वाइकल की समस्या होने के कारण हैं। डॉक्टर के मुताबिक, सही बॉडी पोस्चर में बैठकर, रीढ़ की हड्डी से संबंधित एक्सरसाइज़ कर के व सही आहार से इस समस्या से बचा जा सकता है।