कम बच्चे पैदा होने के चलते 5% से अधिक स्कूलों को बंद करेगा ग्रीस
ग्रीस की सरकार कम बच्चे पैदा होने के चलते 5% से अधिक स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया है। ग्रीस में शिक्षा व धार्मिक मामलों की मंत्री सोफिया जाकराकी ने कहा कि यह दुर्भाग्य की बात है कि पिछले एक दशक से जन्मदर में गिरावट आ रही है। गौरतलब है, ग्रीस में प्रजनन दर गिरकर 1.35 रह गई है।