कम लाभ के चलते एलसीडी पैनल का निर्माण बंद करने की योजना बना रही सैमसंग: रिपोर्ट
चीनी और ताइवानी प्रतिद्वंद्वी कंपनियों से प्रतिस्पर्धा के बीच सैमसंग कथित तौर पर एलसीडी पैनल का निर्माण पूरी तरह से बंद करने की योजना बना रही है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, सैमसंग डिस्प्ले ओएलईडी और क्यूडी पैनल की मैन्युफैक्चरिंग पर ध्यान केंद्रित करेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सैमसंग द्वारा एलसीडी पैनल प्रोडक्शन बंद करने का असली कारण 'लाभ में कमी' है।