कमीशनखोरी, अफसरशाही व भ्रष्टाचार का दुर्लभ प्रदर्शन: बिहार में एक और पुल गिरने पर आरजेडी
आरजेडी ने शनिवार को सिवान (बिहार) में गंडक नहर पर बना एक पुल ढहने का वीडियो अपने 'X' अकाउंट पर शेयर किया। आरजेडी ने लिखा, "हर हफ्ते कोई ना कोई पुल गिरना...100% तय ही माना जाता है। कमीशनखोरी, अफसरशाही और भ्रष्टाचार का ऐसा दुर्लभ प्रदर्शन...दुनिया में और कहीं नहीं दिखेगा।" बीते दिनों अररिया में भी एक पुल गिर गया था।