कम से कम 3 बच्चे करने चाहिए नहीं तो लुप्त हो जाएगा समाज: आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने घटती आबादी पर कहा है कि यदि जनसंख्या बढ़ोतरी दर 2.1 से कम हो जाए तो समाज का नष्ट होना तय है और उसे नष्ट करने के लिए बाहरी शक्ति की आवश्यकता नहीं होगी। उन्होंने कहा कि नवदंपत्तियों को कम-से-कम 2-3 बच्चे करने चाहिए। बकौल भागवत, कम आबादी देश का भविष्य खराब कर सकती है।