कम से कम हमारे बाल तो हैं: यूपी सीएम आदित्यनाथ के 'लाल टोपी' वाले बयान पर अखिलेश यादव
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 'लाल टोपी वाले लोग काले कारनामों के लिए जाने जाते हैं' बयान पर प्रतिक्रिया दी है। अखिलेश ने कहा, "कम-से-कम हमारे बाल तो हैं...यह टोपी उन लोगों के भी काम आ सकती है जिनके बाल ना हो।" उन्होंने कहा कि लाल रंग क्रांति का रंग होता है।