कम समय में SIP के ज़रिए ₹1 करोड़ जुटाने के लिए क्या है 15-15-15 नियम?
एसआईपी के ज़रिए ₹1 करोड़ का फंड तैयार करने के लिए 15-15-15 का नियम अपनाया जा सकता है। नियम के अनुसार, निवेशक को इक्विटी फंड में 15% वार्षिक रिटर्न की दर पर 15 वर्षों तक एसआईपी के ज़रिए ₹15,000/माह निवेश करने होंगे। फॉर्मूले में कंपाउंडिंग का सिद्धांत लगता है जिसमें मूलधन पर मिलने वाले ब्याज पर भी ब्याज मिलता है।