कमज़ोर मॉनसून के चलते कौन-कौनसी चीज़ें हो सकती हैं महंगी?
अल नीनो के कारण कमज़ोर मॉनसून से देश में दूध की कीमतें फिर बढ़ सकती हैं। चारे की कमी से दूध उत्पादन प्रभावित होने की आशंका है। इसका असर दही, पनीर, मक्खन, घी और चीज़ जैसी डेयरी वस्तुओं पर भी पड़ सकता है। वहीं, दालें, तिलहन, मक्का, मोटे अनाज और टमाटर समेत कई सब्ज़ियों के दाम भी बढ़ सकते हैं।