कमज़ोर लोग एनकाउंटर को शक्ति मानते हैं: अनुज प्रताप सिंह के एनकाउंटर के बाद अखिलेश
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने उन्नाव (यूपी) में अनुज प्रताप सिंह का एनकाउंटर किए जाने के बाद प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "सबसे कमज़ोर लोग एनकाउंटर को अपनी शक्ति मानते हैं...किसी का भी फर्ज़ी एनकाउंटर नाइंसाफी है।" उन्होंने आगे कहा, "यूपी की जागरूक जनता ने जिस तरह लोकसभा चुनाव में बीजेपी को हराया है, भाजपाई उसका बदला ले रहे हैं।"