कमर के आसपास बढ़ती चर्बी दिल और लिवर को पहुंचा सकती है नुकसान: डॉक्टर
डॉक्टर पंकज पुरी ने चेतावनी दी है कि कमर के आसपास जमा होने वाली चर्बी सेहत के लिए खतरनाक हो सकती है। यह पेट की गहराई में जमा होकर आंतरिक अंगों को नुकसान पहुंचाती है और दिल की बीमारियों और फैटी लिवर का खतरा बढ़ाती है। बकौल डॉक्टर, कमर की चर्बी तेज़ी से बढ़े तो इसे नज़रअंदाज़ नहीं करना चाहिए।